शब्द हिन्दू।
कभी कभी मै बड़ा दुखी हो जाता हूँ ये देखकर कि हिन्दू मुस्लिमों के बीच नफरत फैलाने के लिए कितनी अधिक जगहों पर झूठ के किले खड़े किए गए हैं
अब देखिए अभी हमारे एक हिन्दू भाई ने हमसे कहा कि बाहर से मुस्लिम आये या अरबी आये तो उन्होंने यहाँ के लोगों की मुर्खता को, अथवा उनके काले होने को "हिन्दू" नाम दिया ......
ये प्रपंच मै काफी समय से देख रहा हूँ कि कुछ लोग ( विषेशकर आर्य समाजी ) ये सिद्ध करने मे लगे हुए हैं कि अरब के लोगों ने भारतीयों को हिंदू कहकर एक गाली दी है ...और हिंदू का अर्थ होता है..... मूर्ख, दास या फिर काला..॥
अवश्य ही ये आर्य समाजी इस बात से ध्यान भटकाने को ये प्रपंच रच रहे हैं, कि स्वयं आर्य जब विदेश से भारत आए तो यहाँ के मूल निवासियों को उन्होंने अनार्य, दास, शूद्र, राक्षस और असुर कहा था
अब इन्हीं आर्य समाजियों मे से कोई मुझे ये बताए कि अरब के लोग क्या भारतीयों से अधिक गोरे होते हैं, जो उनको भारतीयों की त्वचा का रंग अनोखा लगा ??
मैंने तो यही देखा है कि अरब के लोगों की त्वचा का रंग भी भारतीय लोगों के समान ही होता है..... साथ ही अरब मे नितान्त काले रंग के हब्शी भी रहते हैं जिन्हें प्यारे नबी स.अ.व. ने गोरी चमड़ी वालों के समान ही श्रेष्ठ बताया था, और रंग, नस्ल या क्षेत्रीयता के आधार पर ऊंच नीच करने वालों की भर्त्सना की थी ... पवित्र कुरान मे भी मुस्लिमों के लिए स्पष्ट आदेश है कि किसी भी व्यक्ति को बुरे नाम से न पुकारो.... तो भला कोई मुस्लिम किसी को कैसे मूर्ख या काला या दास जैसे अभद्र नामो से पुकार सकता था ??
बेशक अरब लोगों ने ही इस देश को हिन्द कहा था ...
हिन्द एक अरबी नाम है जो उस समय वहाँ भले घराने की लड़कियों के लिए प्रचलित था ... स्वयं पैगंबर की एक कजिन का नाम भी हिन्द था ॥
हिन्द का अर्थ अरबी मे है सौ ऊंटो का दल .... अरब मे ऊंट ऐश्वर्य और साधन सम्पन्नता का प्रतीक थे ..... इसलिए हिन्द भी एक नाम के रूप मे सुख ऐश्वर्य और अमीरी का प्रतीक है
इसके अतिरिक्त हिन्द शब्द का एक और अर्थ है "तीर या तलवार" ..... अरबी डिक्शनरी मे ऐसे नाम का गूढ़ अर्थ है, ताकतवर और रक्षा करने वाला । जैसे मेरे ही घर वाले मुझे "सैफ" कहकर बुलाते हैं ... सैफ भी एक अरबी शब्द है, और इस का अर्थ भी तलवार है ... सैफ नाम का गूढ़ अर्थ भी ताकत वाला और रक्षक होता है ॥
जब अरब भारत आए तो उन्होंने सिन्ध की अपेक्षा इस देश को हिन्द कहना पसंद किया और ये नाम उन्होंने एक अच्छी भावना से ही दिया ।
हिन्द से जोड़कर ही भारत वासियों के लिए "हिन्दू" एवं "हिन्दी" का प्रयोग अरबवासी करने लगे जिसका अर्थ था कि सम्बन्धित व्यक्ति हिन्द देश का वासी है ...... अट्ठारहवी शताब्दी तक हिंदू शब्द किसी धार्मिक समूह के लिए प्रयुक्त नहीं किया जाता था, तब अरबवासी भारत के मुस्लिमों को भी हिंदू कहा करते थे .... बल्कि आज भी अरब मे भारतीय मुस्लिमों को हिंदी कहा जाता है ....
खुद सोचिए भला यदि हिंद, हिंदी या हिंदू का अर्थ बुरा होता और विधर्मियों का मजाक उड़ाने को ये शब्द रचे गए होते तो यही शब्द अरब के लोग मुस्लिमों के लिए क्यों बोलते ???
~ ज़िया इम्तियाज़।
No comments:
Post a Comment